उप्र: गोरखपुर में गड्ढे से मिले महिला और नवजात का शव

उप्र: गोरखपुर में गड्ढे से मिले महिला और नवजात का शव

उप्र: गोरखपुर में गड्ढे से मिले महिला और नवजात का शव
Modified Date: April 30, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: April 30, 2026 7:30 pm IST

गोरखपुर, 30 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक गड्ढे से एक अज्ञात महिला और एक नवजात बच्चे का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गुलरिहा थाना क्षेत्र में मसूदाबाद टोले के पास से ये शव बरामग किये गए।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने सुबह की सैर के दौरान गड्ढे में कीचड़ से एक हाथ निकला हुआ देखा और पुलिस को सूचित किया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और खुदाई कर सतह से लगभग दो फुट नीचे से शव बरामद किए।

उन्होंने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष होगी जबकि शिशु का श‍व सड़ी-गली अवस्था में पाया गया।

पुलिस को शव करीब एक सप्ताह पुराना होने का संदेह है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) निमेश पाटिल ने बताया कि बरामदगी की जानकारी सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली।

उन्होंने बताया, “शवों पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। उनकी पहचान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं और स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है।”

अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और सभी संभावित पहलुओं के तहत मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में