उप्र : पुलिस से मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

उप्र : पुलिस से मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

उप्र : पुलिस से मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Modified Date: May 5, 2026 / 01:39 pm IST
Published Date: May 5, 2026 1:39 pm IST

सहारनपुर (उप्र), पांच मई (भाषा) सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को बताया कि चार और पांच मई की दरमियानी रात देहात कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के दल देवला सरकडी खुमार रोड पर वाहनों का निरीक्षण कर रहे थे, और उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया लेकिन रुकने के बजाय उसने भागने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार होने की वजह से मोटरसाइकिल आगे जाकर फिसल गयी और पुलिसकर्मियों को पास आता देखकर, उस पर सवार व्यक्ति ने उन पर गोली चलायी। जवाबी कार्रवाई में पैर पर गोली लगने से वह जख्मी हो गया।

कुमार ने बताया कि गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान गौकशी और लूट की घटनाओं में वांछित अपराधी शहजान के रूप में हुई, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में