उप्र : तस्कर गिरफ्तार, ढाई करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद

उप्र : तस्कर गिरफ्तार, ढाई करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद

उप्र : तस्कर गिरफ्तार, ढाई करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद
Modified Date: October 14, 2023 / 10:29 pm IST
Published Date: October 14, 2023 10:29 pm IST

गाजियाबाद (उप्र), 14 अक्टूबर (भाषा) गाजियाबाद पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और उससे ढाई करोड़ रुपये मूल्य का 300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त सच्चिदानंद ने शनिवार को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके अंदर से 300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जाती है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान बरेली जिले के मूल निवासी मोहम्मद जफर (24) के रूप में हुई है।

अपर पुलिस उपायुक्त के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने अपराध कुबूल करते हुए कहा कि वह ओडिशा से नशीले पदार्थ लाता था और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचता था।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में