उप्र: बच्चे के जन्म पर पटाखे जलाते समय विस्फोट, चार बच्चे घायल

उप्र: बच्चे के जन्म पर पटाखे जलाते समय विस्फोट, चार बच्चे घायल

उप्र: बच्चे के जन्म पर पटाखे जलाते समय विस्फोट, चार बच्चे घायल
Modified Date: May 3, 2026 / 10:28 pm IST
Published Date: May 3, 2026 10:28 pm IST

सुलतानपुर, तीन मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के एक गांव में बच्चे के जन्म की खुशी में रविवार को पटाखे फोड़ते समय हुए विस्फोट में चार बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, नारायणपुर निवासी सुजीत कुमार के घर कुछ दिन पहले बच्चे का जन्म हुआ था और इसी खुशी में उनके भतीजे सनी और साथी पटाखे जला रहे थे।

सुलतानपुर नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सामंत ने बताया कि हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत घायलों को अस्पताल ले गए।

उन्होंने बताया कि सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद राघवेंद्र सिंह (10) और मो. सुभहान (17) को राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि वहीं हर्ष (पांच) और यश (10) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार स्थित एक पटाखा कारोबारी के परिसर में छापेमारी की गई और वहां से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में