बुलंदशहर में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो की मौत, दो घायल

बुलंदशहर में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो की मौत, दो घायल

बुलंदशहर में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो की मौत, दो घायल
Modified Date: July 15, 2026 / 09:50 am IST
Published Date: July 15, 2026 9:50 am IST

बुलंदशहर (उप्र), 15 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को निजामपुर गांव में हुई।

अधिकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब सिकंदराबाद निवासी उत्तम शर्मा का प्रशांत नाम के एक युवक के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर बहस हो गई। कहासुनी बढ़ गई और निजामपुर गांव के दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।

सिंह ने कहा, ‘‘बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई और गोलीबारी भी हुई।’’

एसएसपी ने बताया कि इस घटना में अजब सिंह (45) की मौत हो गई, जबकि उसी पक्ष के रतन और अरविंद घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज हो रहा है।

उन्होंने बताया कि दूसरे गुट के सोनू (40) की मौत हो गई। आरोप है कि हिंसा के दौरान विरोधी पक्ष के लोगों द्वारा चलाए जा रहे एक वाहन ने उसे कुचल दिया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस झड़प में शामिल सभी लोगों की पहचान कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाषा स ज़फ़र सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में