उत्तर प्रदेश: सीतापुर में डंपर ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में डंपर ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में डंपर ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
Modified Date: February 11, 2026 / 11:12 pm IST
Published Date: February 11, 2026 11:12 pm IST

सीतापुर (उप्र), 11 फरवरी (भाषा) जिले के कमलापुर क्षेत्र में बुधवार को डंपर ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति और उसके पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हिण्डौली गांव निवासी हरिकेश (45), उसके पुत्र अंकुल (22) तथा हरिहरपुर जमरखा निवासी अंकुल के ससुर गया प्रसाद (59) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, तीनों किसी कार्य से मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

कमलापुर के थानाध्यक्ष अतुल चौधरी ने बताया कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने ओवरटेक करने के प्रयास में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा, ‘‘टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और डंपर से कुचल गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।’’

चौधरी ने बताया कि ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर नोमान

नोमान


लेखक के बारे में