उप्र : गाजियाबाद में महिला का शव पानी में बहता हुआ मिला
उप्र : गाजियाबाद में महिला का शव पानी में बहता हुआ मिला
गाजियाबाद (उप्र), 24 अप्रैल (भाषा) गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय एक महिला का शव गंग नहर में शुक्रवार को बहता मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शव चितौड़ा रेलवे पुल के नजदीक मिला। उसने बताया कि पुलिस ने शव को पानी से निकालवाया और उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त (मोदीनगर-मसूरी) भास्कर वर्मा ने बताया कि शव बिना कपड़ों के मिला है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नहर के ऊपर हिस्से से बहकर आया है।
उन्होंने बताया कि शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत लगभग 8 से 10 दिन पहले हुई थी। चूंकि तुरंत पहचान नहीं हो पाई, इसलिए पुलिस ने शव को 72 घंटे की निगरानी अवधि के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है।
वर्मा ने बताया कि मृतका के एक हाथ पर ‘‘मम्मी और पापा’’ लिखा हुआ एक टैटू मिला है। दूसरे हाथ पर ‘‘पी’’ अक्षर का टैटू मिला है।
पुलिस इन टैटू को पहचान के लिए महत्वपूर्ण सुराग मान रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आस-पास के जिलों से लापता व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या कोई गुमशुदा रिपोर्ट मृतका के हुलिए से मेल खाती है।
भाषा सं जफर धीरज
धीरज

Facebook


