दृष्टिहीन प्रोफेसर ने हमीरपुर में रेड क्रॉस सोसाइटी को एक लाख रुपये दान किए

Ads

दृष्टिहीन प्रोफेसर ने हमीरपुर में रेड क्रॉस सोसाइटी को एक लाख रुपये दान किए

  •  
  • Publish Date - January 3, 2026 / 10:22 PM IST,
    Updated On - January 3, 2026 / 10:22 PM IST

हमीरपुर, तीन जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल गवर्नमेंट कॉलेज के 75-वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने जरूरतमंदों के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी को एक लाख रुपये का दान दिया। एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, हमीरपुर के बाग चौकी गांव के प्रोफेसर धर्मपाल जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं। वह तबला वादक हैं और उन्होंने वर्षों से कई छात्रों को प्रशिक्षण दिया है, जिनमें से कइयों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है।

जिला उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने धर्मपाल द्वारा किए गए दान के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करती है।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश