बिजनौर में पति की गिरफ्तारी के बाद महिला ने थाने के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया
बिजनौर में पति की गिरफ्तारी के बाद महिला ने थाने के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया
बिजनौर (उप्र), चार मई (भाषा) बिजनौर में एक महिला ने अपने पति की गिरफ्तारी के बाद थाने के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नजीबाबाद) अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मंडावली थाना क्षेत्र के गांवरी गांव निवासी बलवेंद्र देशवाल को एक पुराने मामले में अदालत से जारी वारंट के सिलसिले में गिरफ्तार करने के बाद रविवार शाम को थाने लाया गया था।
उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद उनकी पत्नी अनुराधा थाने पहुंचीं और उनकी रिहाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान, महिला ने कथित तौर पर अपने कपड़ों पर पेट्रोल डाला और आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और आत्मदाह के प्रयास को विफल कर दिया।
पुलिस ने अनुराधा के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश और शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि उप जिलाधिकारी की अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भाषा सं जफर वैभव सुरभि
सुरभि

Facebook


