महिला की गला रेतकर हत्या

महिला की गला रेतकर हत्या

महिला की गला रेतकर हत्या
Modified Date: January 10, 2024 / 08:41 pm IST
Published Date: January 10, 2024 8:41 pm IST

देवरिया (उप्र) दस जनवरी (भाषा) जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द गांव में एक सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने स्कूटी सवार महिला की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि यह घटना मंगलवार को तब हुई दामिनी देवी (30) खोराराम चौराहे पर अपनी दुकान बंद करने के बाद दोपहिया वाहन से अपने घर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति से अनबन के कारण अपने मायके में रहती थी और उसके पति को हिरासत में ले लिया गया है।

भाषा सं जफर नोमान

नोमान


लेखक के बारे में