आगरा में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की हत्या की

आगरा में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की हत्या की

आगरा में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: August 31, 2022 10:03 pm IST

आगरा (उप्र), 31 अगस्त (भाषा) आगरा के पिनाहट थानांतर्गत आने वाले मौहल्ला पूरनपुरा में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर 58 वर्षीय महिला की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, बदमाश मंगलवार-बुधवार मध्यरात्रि में महिला के घर में घुस गये और उन्होंने लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए उनकी की हत्या कर दी।

इस संबंध में थाना पिनाहट के निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि रात्रि में बदमाशों ने रामकली (58) के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये हैं और घटना के बारे में आसपास के लोगों से भी जानकारी ली है।

सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के पति सियाराम की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं शफीक

शफीक


लेखक के बारे में