पंचायत सहायक के पद पर तैनात युवती की हत्या, पड़ोसी युवक ने घर में घुस कर मारी गोली
पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Woman shot dead in Hardoi: हरदोई (उप्र), 16 दिसंबर । हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना इलाके के एक गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात एक युवती की शुक्रवार को उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना बेहटा गोकुल के ग्राम कोडरा सरैया निवासी उमेश कुशवाहा (20) ने अपने पड़ोस में रहने वाली दीपमाला (18) को शुक्रवार दोपहर गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि घटना के समय युवती अपने घर की छत पर खाना खा रही थी और इसी बीच आरोपी युवक तमंचा लेकर पहुंचा और उसको गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी समेत कई अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ने घटना को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताते हुए कहा कि मामले की जांच गहनता से शुरू कर दी गयी है।
read more: एंजेलीना जोली ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के दूत की भूमिका छोड़ी
read more: बिहार: नेता प्रतिपक्ष के रिश्तेदार के घर के समीप से शराब बरामद होने पर जांच के निर्देश

Facebook


