इज़राइल की जीत और आतंकवाद के वैश्विक उन्मूलन के लिए संभल में ‘यज्ञ’ किया गया

इज़राइल की जीत और आतंकवाद के वैश्विक उन्मूलन के लिए संभल में 'यज्ञ' किया गया

इज़राइल की जीत और आतंकवाद के वैश्विक उन्मूलन के लिए संभल में ‘यज्ञ’ किया गया
Modified Date: March 5, 2026 / 06:34 pm IST
Published Date: March 5, 2026 6:34 pm IST

संभल (उप्र), पांच मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच इजराइल की जीत और आतंकवाद के वैश्विक उन्मूलन के लिए संभल में एक ‘यज्ञ’ किया गया।

सनातन सेवा संघ के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज (बृहस्पतिवार को) आतंकवाद के समूल नाश, विश्व में शांति की स्थापना और इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की लंबी उम्र के लिए यज्ञ किया गया।’

गुप्ता ने कहा,‘‘हम यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत में कुछ लोग ईरान में अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर शोक मना रहे हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी कश्मीर के पुलवामा हमले, पहलगाम हमले या हाल में दिल्ली में हुए बम विस्फोटों पर शोक नहीं जताया। उन्होंने कभी भी भारतीय सैनिकों की शहादत पर शोक नहीं जताया। खामनेई के बारे में वे कहते हैं कि अगर एक खामेनेई मर जाएगा, तो हजारों खामेनेई पैदा हो जाएंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि यज्ञ के माध्यम से वे लोग यह संदेश देना चाहते हैं कि दुनिया में शांति स्थापित हो, आतंकवाद पूरी तरह खत्म हो और इजरायल विजयी हो।

सनातन सेवा संघ के पदाधिकारी मनीष शर्मा ने कहा कि आज यज्ञ इसलिए किया जा रहा है, ताकि भगवान विश्व में शांति स्थापित करें और सभी को आशीर्वाद दें।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में