IND Vs PAK Champions Trophy 2025: दुबई में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! बनारस में हुआ हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत कामना की
IND Vs PAK Champions Trophy 2025: आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे हाई-वोल्टेज टक्कर होने जा रही है।

IND Vs PAK Champions Trophy 2025 | Source : IBC24
- आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे हाई-वोल्टेज टक्कर होने जा रही है।
- । भारत और पाकिस्तान दुबई के मैदान पर भिड़ेंगे।
- क्रिकेट मैच को लेकर सुबह से ही वाराणसी में क्रिकेट प्रेमियों द्वारा हवन पूजन कराया जा रहा है।
अजय त्रिपाठी/वाराणसी। IND Vs PAK Champions Trophy 2025: आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे हाई-वोल्टेज टक्कर होने जा रही है। भारत और पाकिस्तान दुबई के मैदान पर भिड़ेंगे। मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा तो वही टॉस दो बजे होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच आज के क्रिकेट मैच को लेकर सुबह से ही वाराणसी में क्रिकेट प्रेमियों द्वारा हवन पूजन कराया जा रहा है ताकि भारत क्रिकेट मे अच्छी उपलब्धि पाए। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम उत्साह से लबरेज है क्योंकि उसने विजयी आगाज किया था।
पाकिस्तान के लिए यह 'करो या मरो' की स्थिति वाला मैच है। पाकिस्तान को अगर भारत से हार मिलती है तो उसके लिए टूर्नामेंट में आगे की राह बेहद कठिन हो जाएगी। कप्तान रोहित का फॉर्म में लौटना भारत के लिए अच्छा संकेत है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से फैंस को धमाल की उम्मीद होगी तो साथ ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के 'पंजा' खोलकर लय हासिल करने की उम्मीद लोगो मे आज बनी है।
▶️वाराणसी, उत्तर प्रदेश: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले वाराणसी में विशेष हवन पूजा की जा रही है।#Varanasi | #UttarPradesh | #SpecialHavanPuja | #ICCChampionsTrophy2025 | #IndiavsPakistan pic.twitter.com/3bt3zp5Wqh
— IBC24 News (@IBC24News) February 23, 2025
मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग
IND Vs PAK Champions Trophy 2025 : भारत में इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। मोबाइल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैच का आनंद लेने के लिए, दर्शक जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यहां, अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में देखी जा सकती है।
भारतीय टीम स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली,श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर,कुलदीप यादव, हर्षित राणा,मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान टीम स्क्वॉड
इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, आकिफ जावेद, उस्मान खान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला दुबई के मैदान पर आज होगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा और टॉस दो बजे होगा।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: India-Pakistan clash in Dubai! Hawan-Pujan done in Banaras, wished for Team India's victory
VARANASI
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am