बॉलीवुड दिवा से लेकर टीनएजर्स भी अपना रही मल्टीपल रिंग्स फैशन

बॉलीवुड दिवा से लेकर टीनएजर्स भी अपना रही मल्टीपल रिंग्स फैशन

बॉलीवुड दिवा से लेकर टीनएजर्स भी अपना रही मल्टीपल रिंग्स फैशन
Modified Date: November 29, 2022 / 01:20 am IST
Published Date: August 11, 2018 12:07 pm IST

फैशन क्रेजी लोगो में  इन दिनों मल्टीपल रिंग्स का क्रेज देखा जा रहा है।इसकी एक खास वजह है बॉलीवुड दीवाज भी अपने फैशन मन्त्र में  मल्टीपल रिंग्स को शामिल कर लेना ।हाल ही में ईशा गुप्ता के हाथों में एक रियालिटी शो के दौरान मल्टीपल रिंग्स देखी गई जिसे देखकर फैशन गुरु इन दिनों का फैशन ट्रेंड मान रहे हैं। 

मल्टीपल रिंग्स में लड़कियां स्टोन से लेकर डायमंड तक की रिंग्स को अपने हाथों की सभी उंगुलियों में ट्राई करती हैं, जो उन्हें बोल्ड लुक देने का काम करती हैं। अगर आप भी मल्टीपल रिंग्स पहनना पसंद करती है तो फैशन ट्रैंड के हिसाब से गोल्ड, सिल्वर, मैटेलिक, डायमंड और मल्टी स्टोन्स रिंग्स वियर करें।

ज्यादातर लड़कियां स्कर्ट और टॉप के कॉम्बिनेशन वाले आउटफिट में इस तरह की रिंग्स पहनना पसंद करती हैं। यह आकार में छोटी या बड़ी होती हैं। इनकी शेप भी डिफरैंट-डिफरैंट स्टाइल की होती हैं। इस तरह की रिंग्स फ्रैंड्स आउटिंग, बीच वेकेशन्स व पार्टी फंक्शन में काफी अच्छी लगती हैं जो वैस्टर्न ही नहीं, इंडो-वैस्टर्न लुक के साथ भी पहनी जा सकती हैं। 

अगर आप बीच वेकेशन्स पर जा रही है तो एनिमल शेप वाली या अन्य किसी शेप वाली स्टेटमेंट रिंग्स अपनी उंगुलियों में वियर करें। ये आपके बीच लुक को परफैक्ट बनाएंगी। 

अगर आप किसी इवेंट या फ्रैंड्स के साथ आउटिंग पर जा रही है तो सिल्वर कलर की स्टोन वाली रिंग्स के साथ अपने आप को चंकी लुक दें। 

 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में