श्रेणू पारीख ने बताया बचपन में हुआ था यौनशोषण

श्रेणू पारीख ने बताया बचपन में हुआ था यौनशोषण

श्रेणू पारीख ने बताया बचपन में हुआ था यौनशोषण
Modified Date: November 29, 2022 / 09:44 am IST
Published Date: June 1, 2018 1:44 pm IST

मुंबई। स्टारप्लस के सबसे अधिक लोकप्रिय शोज़ में से एक ‘इश्क़बाज’ ने अपनी शुरुआत से दर्शकों की सही नब्ज को पकड़ा है। बेहतरीन ड्रामे और समसामयिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के सही मिश्रण के साथ यह शो आज भी दर्शकों का लोकप्रिय धारावाहिक बना हुआ है।  हाल ही में इस शो के ट्रैक में यौन शोषण के बारे में बताया गया, जहां शिवाय का नया बिजनेस पार्टनर अभिमन्यु (करणुडे जेनजानी) एक रेट्रो पार्टी के दौरान गौरी (श्रेणू पारीख) के साथ बदसूलुकी करने की कोशिश करता है। 

ये भी पढ़ें – सलमान की रेस 3 का सिग्नेचर सॉन्ग ‘अल्लाह दुहाई है’ रिलीज

इस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान, श्रेणू ने इसी तरह की अपने बचपन की एक घटना को याद किया, जहां उसके गांव के एक अजनबी ने उनका यौन शोषण किया था। उन्होंने बताया, ‘‘मैं बचपन में अपने नानाजी के यहां छुट्टियां बिताया करती थी। एक बार, बस से सफर के दौरान मेरे नानाजी ने एक व्यक्ति को अपनी सीट मेरे लिये शेयर करने की गुजारिश की। उसने मुझे अपनी गोद में बिठाया। मेरे नानाजी ने सोचा कि मुझे सफर के दौरान थकान नहीं होगी, इसलिये वह मान गये। रास्ते में मुझे झपकी लग गई, मेरी नींद तब खुली जब मुझे महसूस हुआ कि वह व्यक्ति मुझे गलत तरीके से छू रहा है। मुझे लगा कि कुछ गलत है लेकिन मैं सुन्न बैठी रही और मैंने सोचा कि उसका इस तरह से पकड़ना ठीक है! मैं नानू को थोड़ी दूर पर खड़े देख पा रही थी, लेकिन मैं उनसे कुछ नहीं कह पाई, ना तो उस समय और ना ही बाद में। 

ये भी पढ़ें – इरफान खान अभिनीत कारवां एक सप्ताह हुई प्रीपोन 

 मैं सोचती हूं काश मैंने उस समय कहा होता, कम से कम उस इंसान को एक छह साल की बच्ची का शोषण करने के लिये सजा तो मिलती।खैर, हम उम्मीद करते हैं कि महिलाओं को सामने आना चाहिये और ऐसे दुष्टों के बारे में खुलकर बात करनी चाहिये, कि वह क्या कर रहा है। ताकि इस तरह के आचरण पर पूरी तरह रोक लग पाये। 

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में