इजराइल के हमलों में 10 दमकल कर्मी मारे गए: लेबनान
इजराइल के हमलों में 10 दमकल कर्मी मारे गए: लेबनान
बेरूत, सात अक्टूबर (एपी) लेबनान के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को इजराइल के हमलों में कम से कम 10 दमकल कर्मी मारे गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि कई लोग मलबे में दबे हुए हैं और मृतक संख्या बढ़ सकती है।
मंत्रालय ने कहा कि अग्निशमन कर्मी बाराचित कस्बे में एक नगरपालिका भवन में थे, जहां उस समय हमला हुआ, जब वे बचाव अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहे थे।
एपी
वैभव दिलीप
दिलीप

Facebook


