उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच झड़प में 14 आतंकवादी मारे गए

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच झड़प में 14 आतंकवादी मारे गए

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच झड़प में 14 आतंकवादी मारे गए
Modified Date: May 20, 2026 / 05:04 pm IST
Published Date: May 20, 2026 5:04 pm IST

पेशावर, 20 मई (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र समूहों के बीच बुधवार को हुई झड़प में कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, अफगानिस्तान की सीमा से लगे मध्य कुर्रम जिले के मनातो कामरान इलाके में स्वयंभू आतंकी कमांडरों काजिम और मुमताज इम्ती नीत समूहों के बीच झड़पें हुईं।

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में मुमताज इम्ती भी मारा गया। उन्होंने बताया कि झड़प के बाद स्थानीय लोगों ने शवों को उसी इलाके में दफना दिया।

मध्य कुर्रम में कई आतंकवादी गुटों की मौजूदगी की खबरों के बीच कई बार अभियान चलाए गए हैं।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में