हवाई क्षेत्र पर पाबंदियों के बीच कतर एयरवेज की पांच उड़ानों से भारत रवाना हुए 1,600 भारतीय

हवाई क्षेत्र पर पाबंदियों के बीच कतर एयरवेज की पांच उड़ानों से भारत रवाना हुए 1,600 भारतीय

हवाई क्षेत्र पर पाबंदियों के बीच कतर एयरवेज की पांच उड़ानों से भारत रवाना हुए 1,600 भारतीय
Modified Date: March 17, 2026 / 09:19 pm IST
Published Date: March 17, 2026 9:19 pm IST

दोहा, 17 मार्च (भाषा) कतर के हवाई क्षेत्र पर पाबंदियों के बीच लगभग 1,600 भारतीय नागरिक कतर एयरवेज की पांच उड़ानों के जरिये मंगलवार को भारत रवाना हुए। यहां भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।

दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इन पांच उड़ानों में से दो दिल्ली जबकि एक-एक उड़ान मुंबई, कोच्चि, और तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हुई।

पोस्ट में कहा गया है, ‘कुल लगभग 1600 भारतीय नागरिक आज कतर एयरवेज की उड़ानों से रवाना हुए हैं।”

दूतावास ने बताया कि कतर का हवाई क्षेत्र अभी भी अधिकांशतः बंद है और कतर एयरवेज़ फिलहाल केवल सीमित, अस्थायी उड़ानें संचालित कर रही है।

विमानन कंपनी ने कहा है कि बुधवार से नौ भारतीय गंतव्यों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू होंगी और यात्री कतर एयरवेज की वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन या अधिकृत यात्रा एजेंट के माध्यम से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में