अमेरिका के फीनिक्स में झूले पर फंसे 22 लोग बचाए गए

अमेरिका के फीनिक्स में झूले पर फंसे 22 लोग बचाए गए

अमेरिका के फीनिक्स में झूले पर फंसे 22 लोग बचाए गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: May 16, 2021 3:04 pm IST

फीनिक्स (अमेरिका), 16 मई (एपी) अमेरिका के अरिजोना राज्य में ‘एम्यूजमेंट पार्क’ में बड़े झूले में गड़बड़ी आने से 22 लोग उस पर फंस गए। बचावकर्मियों ने सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

फीनिक्स के दमकल विभाग ने कहा है कि शनिवार को फीनिक्स के कैस्टल एन कोस्टर में झूला चलने के दौरान गड़बड़ी आने से उस पर सवार लोग छह मीटर की ऊंचाई पर फंस गए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर बचावकर्मियों को भेजा गया और झूले पर फंसे लोगों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया।

झूले के अचानक रूकने या किस तरह की तकनीकी गड़बड़ी आयी, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं बताया गया है।

एपी आशीष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में