पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 582 नए मामले सामने आए

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 582 नए मामले सामने आए

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 582 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: September 22, 2020 9:50 am IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 22 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 582 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,06,886 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में कोविड-19 के चार और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 6,424 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 306,886 हो गई है और मृतकों की संख्या 6,424 पर पहुंच गई है।”

मंत्रालय ने कहा कि अब तक संक्रमण से 293,159 लोग ठीक हो चुके हैं।

सिंध में संक्रमण के 134,243 मामले सामने आए।

इसके अलावा पंजाब में 98,487, खैबर पख्तूनख्वा में 37,387, इस्लामाबाद में 16,207, बलूचिस्तान में 14,499, गिलगित बल्तिस्तान में 3,513 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 2,550 मामले सामने आए।

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में