क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की आशंका

क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की आशंका

क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की आशंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: December 29, 2020 12:57 pm IST

जगरेब (क्रोएशिया), 29 दिसंबर (एपी) क्रोएशिया में मंगलवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। राजधानी के दक्षिण-पूर्व के इलाके में कुछ लोग घायल हो गए और कई मकानों को नुकसान हुआ है।

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि क्रोएशिया की राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया।

शुरुआती खबरों में कहा गया है कि भूकंप के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। कुछ मकान जमींदोज हो गए तो कुछ कुछ इमारतों की दीवारों, छतों में दरारें आ गयी। इसी इलाके में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

क्षेत्रीय ‘एन1 टीवी’ ने बताया कि भूकंप में सबसे ज्यादा प्रभावित पेट्रिंजा शहर में एक इमारत, कार पर गिर गयी। दमकलकर्मी कार में फंसे एक व्यक्ति को निकालने के लिए मलबे को हटाने का प्रयास कर रहे हैं। पड़ोसी देशों सर्बिया और बोस्निया में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।

एपी आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में