एक क्रूज यात्री में हंतावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई: स्विट्जरलैंड के अधिकारी
एक क्रूज यात्री में हंतावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई: स्विट्जरलैंड के अधिकारी
जिनेवा, छह मई (एपी) स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दक्षिण अमेरिका से लौटे और हंतावायरस के प्रकोप से प्रभावित एक क्रूज से यात्रा करने वाले एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है।
अधिकारियों ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि मरीज ‘एमवी होंडियस’ क्रूज पर कब सवार हुआ। यह क्रूज वर्तमान में केप वर्डे के तट पर लंगर डाले हुए है।
संघीय जन स्वास्थ्य कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि वह व्यक्ति ‘उस क्रूज से यात्रा करने के बाद स्विट्जरलैंड लौटा, जिसमें हंतावायरस के कई मरीज थे।’’
भाषा शोभना नरेश
नरेश

Facebook


