हंता वायरस के प्रकोप से प्रभावित जहाज से लगभग 40 यात्री सेंट हेलेना द्वीप पर उतरे

हंता वायरस के प्रकोप से प्रभावित जहाज से लगभग 40 यात्री सेंट हेलेना द्वीप पर उतरे

हंता वायरस के प्रकोप से प्रभावित जहाज से लगभग 40 यात्री सेंट हेलेना द्वीप पर उतरे
Modified Date: May 7, 2026 / 02:04 pm IST
Published Date: May 7, 2026 2:04 pm IST

द हेग, सात मई (एपी) नीदरलैंड के अधिकारियों ने कहा कि घातक हंतावायरस के प्रकोप से प्रभावित जहाज के लगभग 40 यात्री सेंट हेलेना द्वीप पर उतर गए हैं।

नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित एक छोटे, चट्टानी द्वीप सेंट हेलेना में रुकने के दौरान लगभग 40 यात्रियों ने जहाज छोड़ दिया। इन लोगों में वह महिला भी शामिल है जिसके पति (नीदरलैंड का नागरिक) की मौत हो गई थी।

स्थानीय समयानुसार बुधवार देर शाम संसद को भेजे गए एक पत्र में विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन ने कहा कि दूरस्थ द्वीप पर उतरने वालों में एक डच महिला शामिल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा इसमें एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक और स्विट्जरलैंड का व्यक्ति भी शामिल है जिसका वर्तमान में इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने यह पुष्टि नहीं की कि जहाज से उतर गए यात्री अब कहां हैं।

एपी शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में