अफगानिस्तान में आत्मघाती धमाके में 17 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में आत्मघाती धमाके में 17 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में आत्मघाती धमाके में 17 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: June 17, 2018 6:28 am IST

काबुल। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में एक शक्तिशाली धमाके में 17 लोगों की मौत हो गई। ईद के दूसरे दिन हुए इस आत्मघाती धमाके में तालिबानी लड़ाकों पर शक जाहिर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- शहीद होने से पहले जवान औरंगजेब के आंखों में नहीं था मौत का खौफ, देखिए वीडियो

अभी हाल ही में तालिबान लड़ाकों और अफगान सुरक्षा बलों ने एक-दूसरे को गले लगाया और साथ में तस्वीरें ली। तो थोड़े समय में ही नांगरहार प्रांत में एक धमाके ने इन तस्वीरों को फिर संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है। 

ये भी पढ़ें- शाजापुर में शौर्ययात्रा के दौरान भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने आधा दर्जन वाहनों को फूंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हथियार और गोलाबारूद से लैस आतंकी कार और मोटरबाइक से नांगरहार प्रांत के बाटीकोट जिले से होकर गुजरे। लेकिन हमले के बाद फिर एक बार अफगान सरकार तालिबानियों पर संदेह कर रही है। अफगान सरकार ने खुलकर तो नाम नहीं लिया है लेकिन उसे आतंकी संगठन दाइश पर भी शक है।

 

वेब डेस्क, IBC24   

 


लेखक के बारे में