उत्तरी अफगानिस्तान में रेडियो स्टेशन पर गुस्साई भीड़ ने किया हमला

उत्तरी अफगानिस्तान में रेडियो स्टेशन पर गुस्साई भीड़ ने किया हमला

उत्तरी अफगानिस्तान में रेडियो स्टेशन पर गुस्साई भीड़ ने किया हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: January 19, 2021 11:25 am IST

काबुल, 19 जनवरी (एपी) उत्तरी अफगानिस्तान में पिछले सप्ताह एक स्थानीय रेडियो स्टेशन पर गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया और वहां तोड़-फोड़ की। एक अंतरराष्ट्रीय पत्रकार समूह ने मंगलवार को बताया कि एक मस्जिद के इमाम ने हमलवारों को यह कहते हुए उकसाया कि स्टेशन पर तेज ध्वनि से बजने वाली संगीत से नमाज में खलल पड़ता है।

पत्रकारों के समूह इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएफजे) ने कुंदुज प्रांत के कुंदुज शहर में पिछले सप्ताह हुई इस घटना की निंदा की।

समूह ने हमले का सामना करनेवाले रेडियो स्टेशन जोहरा रेडियो के निदेशक मोहसीन अहमद को उद्धृत करते हुए बताया कि भीड़ ने स्टेशन के उपकरणों को क्षति पहुंचाई और कई घंटे तक प्रसारण का काम रोकने को मजबूर कर दिया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

ब्रसेल्स से काम-काज करनेवाले समूह ने अपील करते हुए कहा, ‘‘ अफगानिस्तान में पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा अफगानिस्तान सरकार के लिए बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।’’

अफगानिस्तान इंडिपेंडेंट जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने कहा कि इसी भीड़ ने निकट के दो अन्य रेडियो स्टेशनों पर भी हमले की कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके यहां प्रवेश को रोक दिया।

भाषा स्नेहा उमा

उमा


लेखक के बारे में