भारत से लगभग 600 सिख तीर्थयात्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर पाकिस्तान पहुंचे

भारत से लगभग 600 सिख तीर्थयात्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर पाकिस्तान पहुंचे

भारत से लगभग 600 सिख तीर्थयात्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर पाकिस्तान पहुंचे
Modified Date: June 10, 2026 / 10:58 pm IST
Published Date: June 10, 2026 10:58 pm IST

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 10 जून (भाषा) भारत से लगभग 600 सिख तीर्थयात्री बुधवार को पांचवें सिख गुरु, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पाकिस्तान पहुंचे।

इन कार्यक्रमों का आयोजन ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) तथा धार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

ईटीपीबी के प्रवक्ता गुलाम मोहयुद्दीन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘भारत से लगभग 600 सिख तीर्थयात्री आज पांचवें सिख गुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए लाहौर पहुंचे।’’

पंजाब के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री तथा पीएसजीपीसी के प्रधान सरदार रमेश सिंह अरोड़ा, ईटीपीबी के अतिरिक्त सचिव (धार्मिक स्थल) नासिर मुश्ताक और अन्य अधिकारियों ने वाघा सीमा पर भारतीय सिखों का स्वागत किया।

इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि 14 वर्षों के अंतराल के बाद इतनी बड़ी संख्या में सिख तीर्थयात्री इस अवसर पर पाकिस्तान आए हैं।

मुश्ताक ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें चिकित्सीय सुविधाएं, सुरक्षा प्रबंध और बेहतर परिवहन सेवाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इस आयोजन का मुख्य समारोह 16 जून को लाहौर स्थित गुरुद्वारा डेरा साहिब में आयोजित किया जायेगा।

इस बीच अमृतसर से प्राप्त खबर के अनुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अनुसार, सर्वोच्च गुरुद्वारा संस्था द्वारा प्रायोजित 541 तीर्थयात्रियों को वीजा प्रदान किए गए।

इस तीर्थयात्रा के लिए पाकिस्तान जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों की कुल संख्या लगभग 700 होने की उम्मीद है।

भाषा देवेंद्र आशीष

आशीष


लेखक के बारे में