Pakistani TikToker Shot Dead : एक फोन कॉल… फिर बीच सड़क बरसीं गोलियां! 13 लाख फॉलोअर्स वाली TikToker की दिनदहाड़े हत्या

पाकिस्तान की 28 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और टिकटॉकर आयशा गिलानी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली आयशा को बाइक सवार हमलावरों ने चलती कार में गोली मारी। हमले में उनकी छोटी बहन भी घायल हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pakistani TikToker Shot Dead : एक फोन कॉल… फिर बीच सड़क बरसीं गोलियां! 13 लाख फॉलोअर्स वाली TikToker की दिनदहाड़े हत्या

Pakistani TikToker Shot Dead

Modified Date: August 18, 2026 / 11:04 pm IST
Published Date: August 18, 2026 10:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली TikToker आयशा गिलानी की गोली मारकर हत्या
  • भाई-बहन के साथ कार से निकली थीं आयशा, बाइक सवारों ने चलती कार पर की फायरिंग
  • पैसों के लेन-देन को लेकर धमकियों का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

नई दिल्ली : Pakistani TikToker Shot Dead :  पाकिस्तान की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और टिकटॉकर 28 वर्षीय आयशा गिलानी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली आयशा जब अपनी कार से जा रही थीं, तभी बाइकसवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

फ़ोन आने पर भाई बहन के साथ निकली बहार

मिली जानकारी के अनुसार, आयशा को ‘काशिफ उर्फ काशी’ नामक व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बुलाने पर वह अपने 15 वर्षीय छोटे भाई नईमतुल्लाह और छोटी बहन के साथ कार से निकली थीं। गाड़ी चलाते वक्त दो अज्ञात बाइकसवारों ने चलती कार पर फायरिंग कर दी। गर्दन में गोली लगने से आयशा की मौके पर ही मौत हो गई और कार बेकाबू होकर सड़क से उतर गई, जबकि उनकी छोटी बहन इस हमले में घायल हो गईं।

पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहा था विवाद

परिजनों का आरोप है कि पैसों के लेन-देन को लेकर कौसर और जावेद नाम के लोग आयशा को पिछले कुछ समय से धमकियां दे रहे थे, जिसकी शिकायत इस्लामाबाद पुलिस में भी दर्ज कराई गई थी।Shooting Deathपाकिस्तान में महिला कंटेंट क्रिएटर्स की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले इस्लामाबाद में इन्फ्लूएंसर सना यूसुफ की घर में घुसकर हत्या और सिंध में सुमीरा राजपूत की हत्या जैसे मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और जांच तेज कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.