पाकिस्तान : बम विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत, 70 अन्य लोग घायल

पाकिस्तान : बम विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत, 70 अन्य लोग घायल

पाकिस्तान : बम विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत, 70 अन्य लोग घायल
Modified Date: September 29, 2023 / 01:56 pm IST
Published Date: September 29, 2023 1:29 pm IST

कराची, 29 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद के समीप शुक्रवार को हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 13 लगों की मौत हो गई और 70 अन्य लोग घायल हो गए। ईद के मौके पर मस्जिद के बाहर एक रैली के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे कि तभी यह विस्फोट हुआ। मीडिया खबरों से यह जानकारी सामने आई है।

जियो समाचार की खबर के मुताबिक, यह विस्फोट मुस्तांग जिले में हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि मस्जिद के समीप विस्फोट उस वक्त हुआ जब लोग ईद-मिलाद उन नबी के मौके पर इकट्ठा हुए थे। पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस पर ईद मिलाद उन नबी मनाया जाता है।

मुस्तांग के सहायक आयुक्त अट्टा उल मुनीम ने बताया कि मदीना मस्जिद के समीप हुआ विस्फोट बहुत शक्तिशाली प्रतीत होता है।

डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य लोग घायल हो गए।

थानाध्यक्ष जावेद लहरी ने बताया कि घायलों को चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है जबकि अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

प्रशासन ने बताया, ”कुछ घायलों की हालत बहुत गंभीर है।”

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।