तंजानिया से कांगो जा रही नौका तांगानीका झील में पलटी, कम से कम 41 लोगों की मौत

तंजानिया से कांगो जा रही नौका तांगानीका झील में पलटी, कम से कम 41 लोगों की मौत

तंजानिया से कांगो जा रही नौका तांगानीका झील में पलटी, कम से कम 41 लोगों की मौत
Modified Date: September 25, 2026 / 12:43 am IST
Published Date: September 25, 2026 12:43 am IST

किन्शासा (कांगो), 24 सितंबर (एपी) तंजानिया से कांगो जा रही एक नौका बृहस्पतिवार को तांगानीका झील में पलट गई, जिससे कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तांगानीका प्रांत के परिवहन मंत्री नॉरिस मुलोंगोयी ने बताया कि नाव में करीब 100 लोग सवार थे और उस पर सामान भी लदा था।

उन्होंने कहा कि 49 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, 41 लोगों की मौत हो गई, वहीं बाकी लोगों की तलाश जारी है।

मुलोंगोयी ने बताया, “यह नौका तंजानिया के किगोमा से कांगो के तांगानीका प्रांत के कालिमी शहर जा रही थी और मैपेरा गांव के पास पलट गई।”

तांगानीका झील दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील और रूस की बैकाल झील के बाद दुनिया की दूसरी सबसे गहरी झील है।

बृहस्पतिवार को हुए इस हादसे की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

एपी खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में