ऑक्शन हाउस अष्टगुरु ने लंदन में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यालय खोला

ऑक्शन हाउस अष्टगुरु ने लंदन में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यालय खोला

ऑक्शन हाउस अष्टगुरु ने लंदन में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यालय खोला
Modified Date: March 26, 2026 / 07:03 pm IST
Published Date: March 26, 2026 7:03 pm IST

लंदन, 26 मार्च (भाषा) डिजिटल ऑक्शन हाउस अष्टगुरु ने बृहस्पतिवार को अपने पहले अंतरराष्ट्रीय कार्यालय की शुरुआत लंदन से की। कंपनी ने इस विस्तार के पीछे यूरोपीय संग्रहकर्ताओं की बढ़ती मांग और शहर में भारतीय प्रवासी समुदाय के विस्तार को प्रमुख कारण बताया।

इस विस्तार की औपचारिक शुरुआत 27 मई को होने वाली अष्टगुरु की ब्रिटेन में पहली नीलामी से होगी, जिसमें वैश्विक घड़ी निर्माताओं की उत्कृष्ट घड़ियां पेश की जाएंगी।

कंपनी ने बताया कि 2026 के अंत तक सिंगापुर और न्यूयॉर्क में भी नए कार्यालय खोले जाएंगे।

अष्टगुरु के मार्केटिंग निदेशक मनोज मनसुखानी ने एक बयान में कहा, ‘‘लंदन वैश्विक कला और लग्जरी बाजार का केंद्र रहा है। यहां स्थायी मौजूदगी से कंपनी डिजिटल मंच के जरिए दुनिया भर के संग्रहकर्ताओं को जोड़ सकेगी।’’

मुंबई में 2008 में स्थापित अष्टगुरु ने भारतीय आधुनिक और समकालीन कला से आगे बढ़ते हुए अब आभूषण, घड़ियां, महंगी संग्रहणीय वस्तुएं, लघु चित्रकला और दुर्लभ किताबों तक अपना दायरा बढ़ाया है। वर्तमान में यह भारतीय नीलामी बाजार में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है।

इस विस्तार के तहत कंपनी ने लैरिसा जेसी को ब्रिटेन की प्रबंध निदेशक और टिम बॉर्न को अंतरराष्ट्रीय निदेशक (घड़ियां) नियुक्त किया है।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में