Raipur Child Death News: राजधानी में एक्सपायरी डेट वाला मिल्क पाउडर पिलाने से नवजात की मौत, शहर के इस बड़े मेडिकल से की गई थी खरीदी, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Raipur Child Death News: राजधानी रायपुर में एक्सपायरी डेट वाला मिल्क पाउडर पिलाने से एक नवजात बच्ची की मौत हो गई।

Raipur Child Death News: राजधानी में एक्सपायरी डेट वाला मिल्क पाउडर पिलाने से नवजात की मौत, शहर के इस बड़े मेडिकल से की गई थी खरीदी, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Raipur Child Death News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: July 5, 2026 / 06:22 pm IST
Published Date: July 5, 2026 6:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में एक्सपायरी डेट वाला मिल्क पाउडर पिलाने से एक नवजात बच्ची की मौत हो गई।
  • परिजनों ने लक्ष्मी मेडिकल हॉल पर एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।
  • बच्ची के परिजनों ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Raipur Child Death News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक्सपायरी डेट वाला मिल्क पाउडर पिलाने से एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने शहर के लक्ष्मी मेडिकल हॉल पर एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। इस खबर के सामने आते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। इसके बाद डॉक्टरों ने परिजनों को मिल्क पाउडर की एक्सपायरी डेट के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर से जानकारी मिलने के बाद परिजन मिल्क पाउडर का डिब्बा लेकर लक्ष्मी मेडिकल हॉल पहुंचे और शिकायत की।

बच्ची के परिजनों ने मेडिकल संचालक पर लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि दुकान संचालकों ने एक्सपायरी मिल्क पाउडर का डिब्बा उनसे छीन लिया और बाद में दूसरा डिब्बा देकर जांच कराने की बात कही। (Raipur Child Death News) परिजनों के मुताबिक, दूध पिलाने के बाद नवजात की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और आज उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मेकाहारा अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

परिजनों ने दर्ज करवाई शिकायत

Raipur Child Death News: वहीं, मृत बच्ची के परिजनों ने मौदहापारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर सीएमएचओ (CMHO) ने भी पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.