बांग्लादेश में चुनाव से पहले विपक्षी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प, सैकड़ों लोग घायल
बांग्लादेश में चुनाव से पहले विपक्षी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प, सैकड़ों लोग घायल
ढाका, 20 अगस्त (एपी) पूर्वोत्तर बांग्लादेश में आगामी चुनाव की निगरानी को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच पुलिस ने विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिये लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
बांग्लादेश में अगले साल जनवरी महीने में आम चुनाव होने की उम्मीद है। पुलिस और कार्यकर्ताओं ने रविवार को यह जानकारी दी।
यहां से प्रकाशित बंगाली भाषा के प्रमुख अखबार ‘प्रोथोम अलो’ के मुताबिक, शनिवार शाम को हुई झड़प में लगभग 300 लोग घायल हो गए। कुछ लोगों को गोलियां लगी हैं।
अखबार के अनुसार पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के समर्थकों पर गोलियां बरसाईं।
यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश एजेंसी ने बताया कि हबीगंज शहर में हुई झड़पों में पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 150 लोग घायल हो गए।
हबीगंज जिले के एक पुलिस अधिकारी पलाश रंजन डे ने बताया कि पुलिस को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि विपक्षी कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करते हुए अचानक उन पर हमला कर दिया।
जिया की पार्टी प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और अगले आम चुनाव तक एक गैर-राजनीतिक पार्टी कार्यवाहक सरकार को सत्ता हस्तांतरित करने की मांग कर रही है।
जिया की पार्टी और उसके सहयोगियों ने हसीना पर 2018 के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। पार्टी इस बात पर विरोध कर रही है कि आगामी आम चुनाव की निगरानी कौन करेगा।
अमेरिका, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र सभी पक्षों से हिंसा से बचने और विश्वसनीय चुनाव कराने की दिशा में काम करने का आग्रह कर रहे हैं।
(एपी) साजन धीरज
धीरज

Facebook


