बीजिंग: चीनी जुड़वां बहनों ने भरतनाट्यम की पारंपरिक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

बीजिंग: चीनी जुड़वां बहनों ने भरतनाट्यम की पारंपरिक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

बीजिंग: चीनी जुड़वां बहनों ने भरतनाट्यम की पारंपरिक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया
Modified Date: August 23, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: August 23, 2026 10:31 pm IST

बीजिंग, 23 अगस्त (भाषा) चीनी जुड़वां बहनों, जिन यान्शु और जिन यानाई ने बीजिंग में अरंगेत्रम (भरतनाट्यम में औपचारिक प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दी जाने वाली पारंपरिक प्रस्तुति) के दौरान अपने मनमोहक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दोनों बहनों ने शनिवार को यहां आयोजित एक समारोह में अरंगेत्रम की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी और उनकी पत्नी संगीता दोरईस्वामी ने की।

दोरईस्वामी ने दोनों बहनों की लगन की सराहना करते हुए कहा, “यह वास्तव में सराहनीय है कि हम दो युवा चीनी नृत्यांगनाओं को पूरे उत्साह के साथ भारतीय शास्त्रीय नृत्य में खुद को समर्पित करते हुए देख रहे हैं।”

भारतीय दूतावास ने चीन में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने युवा नृत्यांगनाओं, उनके गुरु और माता-पिता को बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि भरतनाट्यम उनके जीवन का एक अनमोल हिस्सा बना रहेगा।”

जिन बहनों ने तीन वर्ष की उम्र से ही प्रसिद्ध चीनी भरतनाट्यम नृत्यांगना और शिक्षिका जिन शान से इस जटिल कला का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में