इजराइल में मारे गए चार नेपाली छात्रों के शव काठमांडू पहुंचे
इजराइल में मारे गए चार नेपाली छात्रों के शव काठमांडू पहुंचे
काठमांडू, 22 अक्टूबर (भाषा) इजराइल में हमास के हमले में मारे गए चार नेपाली छात्रों के शव काठमांडू लाये गए। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।
दक्षिणी इज़राइल सात अक्टूबर को फलस्तीनी आतंकी समूह हमास की ओर से किये गये ताबड़तोड़ रॉकेट हमलों में 10 नेपाली छात्रों समेत 1,300 से अधिक लोग मारे गए थे। इजराइल रक्षा बलों की ओर से जवाबी हमले शुरू हो गए हैं।
चारों छात्रों के शव हाल ही में उनकी पहचान और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इजराइल की सरकार ने तेल अवीव स्थित नेपाल दूतावास को सौंप दिए गए थे।
रविवार सुबह वापस लाये गए शवों में दार्चुला के लोकेंद्र सिंह धामी और दीपेश राज बिस्ट, नारायण प्रसाद न्यूपाने और आशीष चौधरी का शव शामिल है ।
विदेश मंत्री एनपी सऊद के सचिवालय के अनुसार, कैलाली के आशीष चौधरी का शव रविवार को यहां त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।
नेपाल सेना मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, सभी चार शवों को शनिवार को नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर से पश्चिमी नेपाल के धनगढ़ी ले जाया गया, बाकी छह शवों की पहचान और कानूनी प्रक्रिया चल रही है।
सूत्रों ने बताया कि हमले में घायल हुए चार छात्रों में से दो का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
अस्पताल से छुट्टी पाने वाले छात्रों में से एक की नेपाली दूतावास में देखभाल हो रही है जबकि दूसरा नेपाल आ गया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल के 265 छात्र इज़राइल सरकार द्वारा वित्त पोषित ‘सीखो और कमाओ’ योजना के तहत इज़राइल के विभिन्न हिस्सों में पढ़ते हैं, और लगभग 4,500 नेपाली नागरिक विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में काम करते हैं।
भाषा रंजन रंजन सुरेश
सुरेश

Facebook


