नर्सरी के बच्चों को पकड़ा दिए सैक्स एजुकेशन की बुक

नर्सरी के बच्चों को पकड़ा दिए सैक्स एजुकेशन की बुक

नर्सरी के बच्चों को पकड़ा दिए सैक्स एजुकेशन की बुक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: November 30, 2017 12:45 pm IST

सेक्स एजुकेशन बच्चो को देना चाहिए  अच्छी बात है लेकिन किस उम्र में इसे भी ध्यान रखना जरुरी है हाल ही में जर्मनी  के एक स्कूल में नर्सरी के छात्रों को सैक्स एजुकेशन की किताबें बांटने पर बेहद हंगामा हो गया है दरअसल  किताब में ग्राफिक के जरिए दिखाया गया है कि कैसे कंडोम लगाया जाता और कैसे ऑर्गेज्म तक पहुंचा जाता है. जानकारी होने पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई और बर्लिन सीनेट में इस मामले को लेकर शिकायत की.

 

जानकारी के मुताबिक स्कूल में 5 साल के छात्रों को ‘वेयर डू यू कम फ्रॉम?’ नाम की किताब दी गई थी, जिसमें लीजा और लार्स नाम के पात्र होते हैं। वे इसमें ग्राफिक इमेज (कार्टून) के रूप में बने होते हैं और किताब में उनके बीच शारीरिक संबंध बनाते दिखाया गया है। एक कार्टून में लीजा लार्स के कंडोम लगाते दिखती है। जबकि, दूसरे में वे शारीरिक संबंध बना रहे होते हैं.

 

इंटरनेशनल मैगज़ीन स्पीजेल ऑनलाइन’ के मुताबिक, अभिभावकों की शिकायत पर अभी तक स्कूल की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। शुरुआत में इस मामले की भनक स्थानीय मीडिया को लगी थी, जिसके बाद अभिभावकों ने शहर की गवर्निंग बॉडी बर्लिन सीनेट के पास इसकी शिकायतें कीं.


लेखक के बारे में