चीन ने प.एशिया समझौते का स्वागत किया, होर्मुज़ जलडमरूमध्य को जल्द खोलने की मांग की

चीन ने प.एशिया समझौते का स्वागत किया, होर्मुज़ जलडमरूमध्य को जल्द खोलने की मांग की

चीन ने प.एशिया समझौते का स्वागत किया, होर्मुज़ जलडमरूमध्य को जल्द खोलने की मांग की
Modified Date: June 15, 2026 / 04:30 pm IST
Published Date: June 15, 2026 4:30 pm IST

बीजिंग, 15 जून (भाषा) चीन ने सोमवार को पश्चिम एशिया में संघर्ष खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत किया और अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द खोलने की मांग की।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चीन को उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान तय कार्यक्रम के अनुसार समझौता ज्ञापन के पहले चरण पर हस्ताक्षर करेंगे।’’

जियान ने यह भी कहा कि बीजिंग पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों की सराहना करता है।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष योजना के अनुसार दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करेंगे और शांतिपूर्ण बातचीत के ज़रिए मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

उन्होंने कहा कि चीन पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में