Chhattisgarh Vidhan Sabha Monsoon Session 2026: आ गई छत्तीसगढ़ विस के मानसून सत्र की तारीख.. अगले महीने के इस दिन से विधानसभा में जुटेंगे विधायक, जानें कितने दिनों का होगा सेशन..

Chhattisgarh Vidhan Sabha Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा, मुख्यमंत्री साय ने नए शैक्षणिक सत्र पर शुभकामनाएं दीं।

Chhattisgarh Vidhan Sabha Monsoon Session 2026: आ गई छत्तीसगढ़ विस के मानसून सत्र की तारीख.. अगले महीने के इस दिन से विधानसभा में जुटेंगे विधायक, जानें कितने दिनों का होगा सेशन..

Chhattisgarh Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 || Image- IBC24 News File

Modified Date: June 15, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: June 15, 2026 4:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक।
  • विभिन्न मुद्दों पर सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना।
  • मुख्यमंत्री साय ने शाला प्रवेश उत्सव का किया आह्वान।

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय की तरफ से कर दी गई है। मानसून सत्र की शुरुआत 13 जुलाई 2026 से शुरु होकर 17 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। (Chhattisgarh Vidhan Sabha Monsoon Session 2026) संभावना जताई जा रही है कि, विभिन्न मुद्दों को लेकर इस बार का मानसून सत्र हंगामेदार रहेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सीएम साय का स्कूल खुलने पर सन्देश

नए शैक्षणिक सत्र के शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनायें दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, नए शैक्षणिक सत्र के 16 जून से शुभारंभ पर प्रदेश के सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

16 जून से 27 जून तक आयोजित शाला प्रवेश उत्सव छत्तीसगढ़ के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का सामूहिक संकल्प है। (Chhattisgarh Vidhan Sabha Monsoon Session 2026) मैं सभी जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों और समाज के जागरूक नागरिकों से आग्रह करता हूं कि अपने आसपास ऐसे बच्चों की पहचान करें जो अभी तक विद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाए हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं, और उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मेरे प्यारे बच्चों, विद्यालय आपके सपनों को साकार करने की पहली सीढ़ी है। पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विद्यालय जाएं, मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें। आइए, हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि छत्तीसगढ़ का कोई भी बच्चा शिक्षा संस्कार से वंचित न रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-

नॉर्वे की ‘क्राउन प्रिंसेज’ के सबसे बड़े बेटे को बलात्कार के मामले में चार वर्ष कैद की सजा

अनिल अग्रवाल ने वेदांता रिसोर्सेज को विदेशी बाजार में दोबारा सूचीबद्ध करने के संकेत दिए

रिकॉर्ड स्तर के करीब समुद्री तापमान, अल नीनो की वापसी से मछलियों और प्रवाल भित्तियों पर संकट

सूर्यांश और विपराज के अर्धशतक से भारत ए ने श्रीलंका ए को 266 रन का लक्ष्य दिया

किसानों को जेवर हवाईअड्डे से किस्मत बदलने का भरोसा दिलाया, फैसला लेने के लिए एक घंटा दिया : योगी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown