कांगो: इबोला के प्रकोप को लेकर आक्रोशित लोगों ने उपचार केंद्र फूंका
कांगो: इबोला के प्रकोप को लेकर आक्रोशित लोगों ने उपचार केंद्र फूंका
बुनिया (कांगो), 21 मई (एपी) पूर्वी कांगो में इबोला वायरस के प्रकोप का केंद्र बने एक कस्बे में बृहस्पतिवार को स्थानीय व्यक्ति का शव ले जाने से रोकने पर लोगों ने एक ‘इबोला उपचार केंद्र’ में आग लगा दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
चिकित्सकों के लिए इस स्वास्थ्य संकट को नियंत्रित करना एक चुनौती है और इस दौरान भय और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
रवाम्पारा में हुई आगजनी की घटना स्वास्थ्य कर्मियों के सामने आने वाली चुनौतियों को दर्शाती है, जो दुर्लभ इबोला वायरस को नियंत्रित करने के लिए कड़े उपाय अपना रहे हैं। ऐसे में स्थानीय रीति-रिवाजों जैसे कि अंतिम संस्कार आदि को लेकर टकराव का जोखिम है।
स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और सशस्त्र संघर्ष का सामना कर रहे इस क्षेत्र में यह बीमारी कई हफ्तों से फैल रही है।
इस वायरस के प्रकोप से 148 लोगों की मौत की आशंका है और लगभग 600 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय मानते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।
एपी संतोष गोला
गोला

Facebook


