लेबनान में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई

लेबनान में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई

लेबनान में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई
Modified Date: February 9, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: February 9, 2026 6:49 pm IST

बेरूत, नौ फरवरी (एपी) उत्तरी लेबनान के त्रिपोली शहर में एक इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ के मुताबिक, आठ अन्य लोग घायल हो गए। लेबनान की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि कम से कम एक व्यक्ति को गोली लगी है। इमारत गिरने के बाद इलाके के निवासी उस स्थान के आसपास जमा हो गए जहां इमारत गिरी थी और उन्होंने हवा में गोलियां चलाईं।

बाब तबबानेह इलाके में स्थित छह मंजिला इमारत रविवार दोपहर को ढह गई। लेबनान के दूसरे सबसे बड़े शहर त्रिपोली के निवासी लंबे समय से सरकारी उपेक्षा और घटिया बुनियादी ढांचे की शिकायत करते रहे हैं।

त्रिपोली में खराब निर्माण के कारण इमारतों का ढहना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन रविवार की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया।

अधिकारियों ने इमारत गिरने के कारणों की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का वादा किया है।

एपी नोमान अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में