IAS and IPS Transfer Latest News: बड़े पैमाने पर IAS-IPS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 17 जिलों में उपायुक्त, देखें किसको कहां मिली तैनाती

IAS and IPS Transfer Latest News: बड़े पैमाने पर IAS-IPS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 17 जिलों में उपायुक्त, देखें किसको कहां मिली तैनाती

IAS and IPS Transfer Latest News: बड़े पैमाने पर IAS-IPS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 17 जिलों में उपायुक्त, देखें किसको कहां मिली तैनाती

IAS and IPS Transfer Latest News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 18, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: April 18, 2026 1:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • झारखंड में 65 IAS और IPS अधिकारियों का तबादला किया गया
  • 17 जिलों में नए उपायुक्त (DC) नियुक्त किए गए
  • कई IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और प्रभार सौंपे गए

रांची: IAS and IPS Transfer Latest News झारखंड सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 65 अधिकारियों का तबादला किया, उन्हें नयी नियुक्तियां दी हैं तथा अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार रात जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 17 जिलों में नए उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किए गए हैं।

IAS and IPS Transfer Latest News अधिसूचना में कहा गया है कि 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम जिले का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि 2014 बैच के अधिकारी संदीप कुमार को लातेहार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। 2017 बैच के अधिकारी शशि प्रकाश सिंह को देवघर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि हेमंत सती को हजारीबाग का उपायुक्त और मनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार, लोकेश मिश्रा को गोड्डा का उपायुक्त और मेघा भारद्वाज को पाकुड़ का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) माइकल राज एस को पुलिस महानिरीक्षक (रेल) बनाया गया है, जबकि पलामू जोन के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को बोकारो का आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं, बोकारो के आईजी सुनील भास्कर का तबादला झारखंड सशस्त्र पुलिस में किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि दुबे को मुकेश कुमार के स्थान पर सरायकेला-खरसावां का नया एसपी बनाया गया है, जबकि मुकेश कुमार को रामगढ़ का एसपी नियुक्त किया गया है। रांची ग्रामीण के एसपी प्रवीण पुष्कर को देवघर का एसपी बनाया गया है और अजय कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का एसपी नियुक्त किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।