Donald Trump New Statement: ‘उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए..’, इस मामले को लेकर ईरान के ऊपर फिर भड़के ट्रंप, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
Donald Trump New Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है।
donald trump/ image source: wikimedia commons
- ट्रंप का ईरान पर बड़ा आरोप
- टैंकरों से फीस वसूली का दावा
- होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव
Donald Trump New Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लिखा कि ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि Iran होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है। ट्रंप ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि अगर यह सच है, तो यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों के खिलाफ माना जाएगा और वैश्विक व्यापार पर इसका असर पड़ सकता है।
‘WAR’ अब ‘NO MORE’? ईरान-अमेरिका की 11 अप्रैल को होगी बैठक https://t.co/EjYv4uwwdu
— IBC24 News (@IBC24News) April 10, 2026
Donald Trump: उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए-ट्रंप
अपने पोस्ट में ट्रंप ने साफ तौर पर कहा, “उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, और अगर वे ऐसा कर रहे हैं तो उन्हें तुरंत इसे बंद कर देना चाहिए।” उनके इस बयान को वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है। ऐसे में यहां किसी भी प्रकार का शुल्क या बाधा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकती है।
Israel Iran War:लेबनान में सीजफायर लागू नहीं हुआ
इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने एक वीडियो संदेश जारी कर उत्तरी Lebanon के लोगों को संबोधित किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि “उत्तरी लेबनान के लोगों, मुझे आप पर गर्व है। आप बेहद मजबूती और साहस के साथ डटे हुए हैं।” नेतन्याहू ने इस दौरान वहां की जनता के धैर्य और संघर्ष की सराहना की और कहा कि वे इस कठिन समय में भी मजबूती से खड़े हैं, जो काबिल-ए-तारीफ है। अपने बयान में उन्होंने साफ किया कि लेबनान में किसी भी तरह का सीजफायर (युद्धविराम) लागू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “मैं आपको स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि लेबनान में कोई सीजफायर नहीं हुआ है।” इस बयान के जरिए उन्होंने उन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की, जिनमें युद्धविराम की संभावनाएं जताई जा रही थीं। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल की सेना अपने अभियान को जारी रखेगी और किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।
इन्हें भी पढ़े:-
- Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इस जिले में दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत
- Vande Bharat IBC24 News: हुमायूं कबीर के वीडियो से मचा भारी सियासी बवाल.. सत्ताधारी नेताओं के जिक्र से उठ रहे सवाल. आप भी देखें
- Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज, टीवी सितारों ने मचाया गदर

Facebook


