Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज, टीवी सितारों ने मचाया गदर

OTT पर रिलीज हुई ‘कप्तान’ सीरीज ने अपनी दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। क्राइम और सस्पेंस से भरपूर यह शो तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज,  टीवी सितारों ने मचाया गदर

Kaptaan Series Prime Video / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: April 10, 2026 / 12:12 am IST
Published Date: April 10, 2026 12:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • 8 एपिसोड की क्राइम-एक्शन थ्रिलर सीरीज ने OTT पर मचाया धमाल।
  • साकिब सलीम और अंजुम शर्मा के बीच जबरदस्त टकराव।
  • IMDb पर 7.4 की शानदार रेटिंग और दमदार क्लाइमैक्स।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Kaptaan Series Prime Video ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज दस्तक देती हैं, लेकिन कप्तान ने रिलीज होते ही अपनी जगह टॉप ट्रेंड्स में बना ली है। 8 एपिसोड की यह क्राइम एक्शन थ्रिलर सीरीज ज्वालाबाद की गलियों में फैले अपराध और उससे निपटने की जद्दोजहद को बखूबी दिखाती है। यही वजह है कि इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

एसएसपी समरदीप और गैंगस्टर मुन्ना की जंग

सीरीज की कहानी ज्वालाबाद के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहाँ साकिब सलीम एसएसपी समरदीप सिंह के शक्तिशाली किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके सामने खड़ा है शहर का सबसे बड़ा और खूंखार गैंगस्टर मुन्ना, जिसका रोल अंजुम शर्मा ने निभाया है। कहानी में एसएसपी और गैंगस्टर के बीच चूहे-बिल्ली का खेल और उसमें आने वाले अनपेक्षित ट्विस्ट दर्शकों को पलकें झपकने का मौका नहीं देते।

स्टार कास्ट ने मचाई धूम

इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट है। टीवी की मशहूर चंद्रमुखी चौटाला यानी कविता कौशिक ने इसमें एक भ्रष्ट पुलिस अफसर का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया है। वहीं, सिद्धार्थ निगम ने कबीर के रूप में अपनी चॉकलेटी बॉय वाली इमेज तोड़कर जबरदस्त आतंक मचाया है। इन दोनों टीवी सितारों की मौजूदगी ने सीरीज में चार चांद लगा दिए हैं।

शानदार रेटिंग और दमदार क्लाइमैक्स

अगर रेटिंग की बात करें, तो कप्तान को आईएमडीबी (IMDb) पर 10 में से 7.4 की बेहतरीन रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है। प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज का क्लाइमैक्स इतना दमदार है कि यह आपको अगले सीजन का इंतजार करने पर मजबूर कर देता है। अगर आप रोमांच और सस्पेंस से भरी कहानी देखना चाहते हैं, तो कप्तान आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.