BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Earthquake in Myanmar: म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 694 लोगों की मौत, और बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, भारत में मदद के लिए बढ़ाया हाथ

म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 694 लोगों की मौत, Earthquake causes massive destruction in Myanmar, 694 people dead so far

Earthquake in Myanmar: म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 694 लोगों की मौत, और बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, भारत में मदद के लिए बढ़ाया हाथ
Deepak Sahu
Published: 29 Mar 2025 | 10:07 amModified: 29 Mar 2025 | 11:17 am

नई दिल्लीः Earthquake in Myanmar भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में शुक्रवार को भयानक भूकंप ने जमकर तबाही मचाई। भूकंप की तीव्रता 7.7 थी, जोकि काफी तेज था। इन झटकों से कई बिल्डिंग ढह गईं और लोग दहशत में आ गए। इस भयानक भूकंप में अब तक 694 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 1,670 से ज्यादा लोग घायल हुए है। इसकी वजह से छह क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी है। दावा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इधर में एक बार फिर अपनी मित्रता धर्म निभाते हुए 15 टन राहत सामग्री भेजी है।

Read More : CSK vs RCB, IPL 2025, Analysis: नंबर 9 पर धोनी के खेलने का क्या मतलब? चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद ही ल‍िखी अपनी हार की कहानी, उठे ये 5 बड़े सवाल

Earthquake in Myanmar बता दें कि मुख्य भूकंप के बाद शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:56 बजे म्यांमार में 4.2 तीव्रता का झटका आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने पुष्टि की कि झटका 10 किमी की गहराई पर आया, जिससे आगे के झटकों की संभावना बढ़ गई है। म्यांमार में सबसे ज्यादा नुकसान मांडले शहर में हुआ। यहां करीब 15 लाख की आबादी है। अभी भी यहां पर बचाव कार्य जारी है। म्यांमार में भूकंप के बाद राहत अभियान शुरू किया जा चुका है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने घोषणा की कि संयुक्त राष्ट्र जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दक्षिण पूर्व एशिया में जुट रहा है, राहत के लिए 5 मिलियन डॉलर आवंटित किए गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने म्यांमार में अधिकारियों से बात की है और पुष्टि की है कि उनका प्रशासन देश को सहायता देगा। म्यांमार की सरकार ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में बल्ड की उच्च मांग की सूचना दी है।

Read More : CSK vs RCB, IPL 2025, Analysis: नंबर 9 पर धोनी के खेलने का क्या मतलब? चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद ही ल‍िखी अपनी हार की कहानी, उठे ये 5 बड़े सवाल

भूकंप से धार्मिक स्थलों को पहुंचा नुकसान

Earthquake in Myanmar म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर और भूकंप के केंद्र के करीब स्थित मांडले में पूर्व शाही महल और इमारतों का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, यह शहर भूकंप संभावित क्षेत्र में है, यहां सामान्यतः आबादी कम है, तथा अधिकांश घर कम ऊंचाई वाले हैं। म्यांमार की राजधानी नेपीता में भूकंप से धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा, उनके कुछ हिस्से ढह गए और कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। चीनी मीडिया की खबरों के मुताबिक, भूकंप का झटका चीन के युन्नान और सिचुआन प्रांतों में भी महसूस किया गया तथा म्यांमार की सीमा पर स्थित रुइली शहर में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हुए हैं।

Read More : Nepal Protest: अब इस देश में भी उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस से झड़प में दो लोगों की मौत, प्रदर्शनकारी बोले- राजशाही शासन की भी हो वापसी

भारत ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ

ऐसे मुश्किल के समय में पड़ोसी देश की मदद करने के लिए भारत ने भी कदम उठाया है। भारत ने भी म्यांमार की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत म्यांमार को टेंट, स्लीपिंग बैग, खाना, स्वच्छता किट और आवश्यक दवाओं सहित 15 टन से अधिक राहत सामग्री भेजेगा। सहायता वायु सेना स्टेशन हिंडन से भारतीय वायु सेना के सी-130जे विमान के जरिए यह मदद देश तक पहुंचाई जाएगी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: म्यांमार में हुए भूकंप की तीव्रता 7.7 थी, जो काफी तेज था और इसने भारी तबाही मचाई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Earthquake causes massive destruction in Myanmar, 694 people dead so far

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
भारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर

भारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर

02 Oct 2026 | 8:18 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am