पूर्वी नेपाल के इलाम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

पूर्वी नेपाल के इलाम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

पूर्वी नेपाल के इलाम में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Modified Date: February 7, 2026 / 10:05 pm IST
Published Date: February 7, 2026 10:05 pm IST

काठमांडू, सात फरवरी (भाषा) पूर्वी नेपाल में कोशी प्रांत के इलम जिले में शनिवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के अनुसार, शाम छह बजकर 50 मिनट पर दर्ज किए गए भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 450 किलोमीटर पूर्व में स्थित इलम जिले के नयाबाजार क्षेत्र में था।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी प्रकार की क्षति या हताहत की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

पंचथा, तेह्रथुम और ताप्लेजंग सहित आसपास के जिलों में रहने वाले लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए।

भाषा

राखी माधव

माधव


लेखक के बारे में