पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आठ आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आठ आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आठ आतंकवादी मारे गए
Modified Date: June 27, 2026 / 02:10 pm IST
Published Date: June 27, 2026 2:10 pm IST

इस्लामाबाद, 27 जून (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी मारे गए। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) के अनुसार, सुरक्षा बलों ने प्रांत के खारान और मस्तुंग जिलों में 25 और 26 जून को खुफिया जानकारी पर आधारित दो अभियान चलाए।

आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार को खारान में आतंकवादियों के एक समूह की गतिविधि के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की।

इस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

बयान के अनुसार, शुक्रवार को मस्तुंग में एक आत्मघाती हमलावर की मौजूदगी की सूचना मिलने पर एक अन्य अभियान चलाया गया और इस दौरान हुई भीषण मुठभेड़ में आत्मघाती हमलावर समेत पांच आतंकवादी मारे गए।

बयान में बताया गया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद, आईईडी और मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।

पाकिस्तान की संघीय सरकार प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) पर आम नागरिकों और सरकारी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमले करने का आरोप लगाती रही है।

भाषा

सिम्मी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में