केन्या में बालिकाओं के एक स्कूल में आग लगी, कई लोगों की मौत

केन्या में बालिकाओं के एक स्कूल में आग लगी, कई लोगों की मौत

केन्या में बालिकाओं के एक स्कूल में आग लगी, कई लोगों की मौत
Modified Date: May 28, 2026 / 10:44 am IST
Published Date: May 28, 2026 10:44 am IST

गिलगिल (केन्या), 28 मई (एपी) केन्या के मध्य क्षेत्र में स्थित बालिकाओं के स्कूल में लगी आग में कई लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, मृतकों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बताया कि गिलगिल क्षेत्र के उतुमिशी गर्ल्स स्कूल में सभी छात्राओं का पता लगाने के लिए खोज दल तैनात किए गए हैं।

यह आग तड़के बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास हिस्से में लगी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

केन्या के बोर्डिंग स्कूलों में आग लगने की घटनाएं आम हैं। इनमें कुछ घटनाएं आगजनी के कारण होती हैं, जबकि कुछ बिजली संबंधी खराबी की वजह से होती हैं।

एपी गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में