डेनमार्क में दो ट्रेन के आपस में टकराने के कारण पांच लोग गंभीर रूप से घायल

डेनमार्क में दो ट्रेन के आपस में टकराने के कारण पांच लोग गंभीर रूप से घायल

डेनमार्क में दो ट्रेन के आपस में टकराने के कारण पांच लोग गंभीर रूप से घायल
Modified Date: April 23, 2026 / 03:52 pm IST
Published Date: April 23, 2026 3:52 pm IST

कोपेनहेगन, 23 अप्रैल (एपी) डेनमार्क में बृहस्पतिवार को सुबह दो ट्रेन के आपस में टकराने के कारण पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 12 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने इसे एक बड़ा हादसा करार देते हुए व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

यह हादसा देश की राजधानी कोपेनहेगन से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में हिलरॉड के पास सुबह लगभग साढ़े छह बजे हुआ।

‘ग्रेटर कोपेनहेगन’ अग्निशमन विभाग का कहना है कि इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 12 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि यह तत्काल स्पष्ट नहीं किया गया है कि हताहतों में ट्रेन के चालक शामिल हैं या नहीं।

‘नॉर्थ जीलैंड’ पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, ट्रेनों से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

जांच अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। घटनास्थल की तस्वीरों में दोनों ट्रेन के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं, हालांकि दोनों ट्रेनें पटरी से नहीं उतरीं।

पास के ग्रिब्सकोव शहर की मेयर ट्रिने एगेटवेड ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि कुछ घायलों को हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि यह हादसा एक स्थानीय रेल मार्ग पर हुआ, जिसका इस्तेमाल ग्रिब्सकोव के बहुत से निवासी, कर्मचारी और स्कूली बच्चे रोजाना करते हैं।

एपी खारी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में