इराक में विदेशी पत्रकार का अपहरण: गृह मंत्रालय
इराक में विदेशी पत्रकार का अपहरण: गृह मंत्रालय
दुबई, 31 मार्च (एपी) इराक के गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि एक विदेशी पत्रकार का देश में अपहरण कर लिया गया है।
मंत्रालय ने पत्रकार की पहचान नहीं बताई। वह किस देश के हैं, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा बलों ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। सुरक्षा बलों ने अपहरणकर्ताओं के एक वाहन को रोका जो भागने की कोशिश करते समय पलट गया।
बयान में कहा गया है कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपहरण में इस्तेमाल किए गए वाहनों में से एक को जब्त कर लिया गया है, लेकिन अन्य अभी भी फरार हैं।
बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
एपी आशीष अमित
अमित

Facebook


