दक्षिण अफ्रीका में वायरस के भारतीय स्वरूप के चार मामले सामने आए

दक्षिण अफ्रीका में वायरस के भारतीय स्वरूप के चार मामले सामने आए

दक्षिण अफ्रीका में वायरस के भारतीय स्वरूप के चार मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: May 9, 2021 12:31 pm IST

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, नौ मई (भाषा) दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के भारतीय स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जवेली मखीज ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय स्वरूप के पाए जाने को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सभी लोग पृथक-वास में थे।

मखीज ने शनिवार को एक बयान में कहा, ” देश में वायरस के भारतीय स्वरूप (बी.1.617.2)के चार मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो मामले ग्वातेंग और दो क्वाजुलु नटाल प्रांत में सामने आए हैं। इन सभी ने हाल ही में भारत की यात्रा की थी। चारों संक्रमित लोगों को पृथक-वास में रखा गया है। इनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है ताकि वायरस के इस स्वरूप के प्रसार की रोकथाम की जा सके।”

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ” हम यह दोहराते हैं कि घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि जन स्वास्थ्य प्रतिक्रिया के आधार (जांच, सपंर्कों का पता लगाना और पृथक-वास) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।”

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में